गिरीडीह में नव झारखंड फाउंडेशन की बैठक हुआ संपन्न
*गिरिड़ीह जिले के अंतर्गत गिरिड़ीह मे नव झारखंड फाउंडेशन की बैठक रखी गई! जिसमे सैंकड़ो समाजसेवी शामिल थे! बैठक की अध्यक्षता केदार महतो ने किया! इस कार्यक्रम मे जिला परिषद् दिनेश महतो उपस्थित हुए*
*केन्द्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा जी ने कहा कि युवाओ को उसके हक व अधिकार के प्रति जागरूक करना है साथ ही क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो को सरकार की योजनाओ से रूबरू कराना और उससे लाभान्वित कराने हेतु* *प्रयास करना है फाउंडेशन सदस्यों के द्वारा जब पूरे देश मे लाॅकडाउन मे लोग घरों से बाहर नही निकल रहे थे उस समय महाराष्ट्र मे कार्य कर रहे झारखंड के लोगो को मदद पहुंचाने का काम नव झारखंड फाउंडेशन ने किये उन्होंने कहा राज्य मे खनिज संपदा की भरमार है फिर भी यहां के लोग पलायन करने को मजबूर है साथ ही* *उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलो मे नव झारखंड फाउंडेशन का विस्तार कर गरीब लोगो को मदद करने का काम करेंगे! जिला परिषद् दिनेश महतो ने कहा समाज कार्य की सभी विधियों का उद्देश्य लगभग समान है। सभी विधियों का उद्देश्य व्यक्ति की अधिक से अधिक सहायता करना है जिससे वह अपनी समस्याओं का समाधान कर सके तथा विकास की गति में वृद्धि ला सके।* *वैयक्तिक सेवा कार्य का उद्देश्य सेवार्थी या एक व्यक्ति की इस प्रकार से सहायता करना होता है जिससे स्वयं सहायता करने की शक्ति का विकास हो* !
*इस मौके पर उमेश पांडेय राजकमल महतो रमेश हेम्ब्रम आशमा खातुन संजय कुमार भदानी जयप्रकाश वर्मा दुलारचंद महतो आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे*