बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन
बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन , भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐
बेरमो के विधायक और कांग्रेस के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। उनके फेफड़े में संक्रमण था। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। पूर्व में उनका रांची में इलाज चल रहा था। कुछ ही दिन पूर्व उन्हें एयर एंबुलेंस से रांची से नई दिल्ली ले जाया गया था। रांची में वे मां रामप्यारी अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई अन्य नेताओं ने मुलाकात की थी। राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। वे छह बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। राजेंद्र प्रसाद सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home